फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग: बालक से कुकर्म तो महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक से कुकर्म तो
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म
पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, दोनों पीड़ितों पर फैसले का दबाव अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पिलाकर एक बालक से कुकर्म की घटना सामने आई है। वहीं एक महिला ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
जिस बालक के साथ कुकर्म हुआ, उसकी उम्र करीब आठ साल बताई जा रही है। परिवारों वालों का आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक उनके बेटे को अपने साथ ले गया। उसके बाद उसने बालक को शराब पिलाई और फिर कुकर्म किया। जब बालक काफी देर तक नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश किया। बाद में बालक स्वयं बदहवास हालात में घर लौटा। परिजनों को हकीकत पता चली तो वह सन्न रह गए और तुरंत बालक को थाने ले गए परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में एसओ ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना भी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की एक महिला का आरोप है कि वह घर में अकेली सो रही थी। मोहल्ले का एक युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया और चारपाई पर ही उसे दबोच लिया। उसने चीखने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह पति से साथ थाने गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, कुछ समय के बाद उसे छोड़ भी दिया परंतु उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ ने इस मामले को जमीन का विवाद बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें