फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Thu, 08 Mar 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गांव के बाहर उपले पाथने गई एक महिला को तीन युवकों ने दबोच लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ डाले और लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित महिला पति के साथ मूसाझाग थाने गई। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अधिकारियों से शिकायत करने पर पीड़ित के पति को हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

यह घटना तीन दिन पहले की है। मूसाझाग थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला रविवार शाम गांव के पास स्थित तालाब किनारे उपले पाथने गई थी। जहां उसे गांव के तीन लोगों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो युवकों ने कपड़े फाड़ डाले। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे इससे पहले आरोपी मौके से भाग गए। महिला बदहवास हालत में मौके पर पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पीड़ित महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पति-पत्नी रिपोर्ट दर्ज कराने मूसाझाग थाने गए। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को थाने से भगा दिया। कहा कि तुम्हारा समझौता करा देंगे। पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की। इस पर गुस्साए थाने वालों ने पीड़ित महिला के पति को हवालात में बंद कर दिया। आरोपियों से फैसला न करने पर महिला के पति का शांति भंग में चालान का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें