फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से बुआ के घर आई छात्रा से रेप

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। बरेली जिले के बुआ के घर रहने आई आठवीं की छात्रा से गांव के ही एक युवक ने दरिंदगी की। शनिवार सुबह हुई घटना के बाद किशोरी के फुफेरे भाई पंजाब से आए तो वह रविवार सुबह थाने पहुंची। उसने नामजद तहरीर दी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपने गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। कुछ दिन पहले छात्रा कुंवरगांव थाने के गांव में रहने वाली बुआ के घर रहने आई थी। उसकी बुआ के पुत्र पंजाब में मजदूरी करते हैं। बुआ और उनकी पुत्रवधू गांव में रहती हैं। बताते हैं कि शनिवार सुबह आठ बजे छात्रा गांव में ही दूध लेने एक घर में गईं। वहां दूध विक्रेता महिला के जेठ के 19 वर्षीय पुत्र ने अकेला देखकर उसे अपने कमरे में खींच लिया। युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया। किशोरी को जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। यहां से निकली किशोरी बुआ के घर आई और उन्हें घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। किशोरी की बुआ ने फोन करके किशोरी के परिवारीजनों के साथ ही अपने पुत्रों को खबर दी। पंजाब से किशोरी के फुफेरे भाई रविवार शाम घर आए। इसके बाद वह किशोरी को लेकर थाने आए और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद दबिश दी पर आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
0000000000
पुलिस ने अगवा किशोरी को खोज लिया
दहगवां। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस सितंबर को एक किशोरी लापता हो गई थी। उसके पिता ने बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट कराई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को किशोरी को दहगवां बस अड्डे से खोज लिया। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। जरीफनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें