फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की धोखाधड़ी के दोनों मामलों की अलग-अलग होगी तहकीकात

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के दोनों मामलों की अलग-अलग होगी तहकीकात
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। अभिनव हायर पअमर उजाला ब्यूरोरचेज से जुड़े धोखाधड़ी के दोनों मामलों की जांच में अचानक ही तेजी आ गई है। फाइनेंसर ने कोर्ट के आदेश पर तीन महीने पहले अज्ञात के खिलाफ जो केस दर्ज कराया, उसकी तहकीकात के लिए क्राइम ब्रांच के इंसपेक्टर चेतराम वर्मा यहां पहुंचे। जबकि पिछले महीने एसएसपी के आदेश पर दर्ज तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की हकीकत तक पहुंचने के लिए कोतवाली पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच के इंसपेक्टर चेतराम वर्मा पूर्वाह्न में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट के मामले में कोतवाली पुलिस का पक्ष भी जाना। अभिनव हायर परचेज के मैनेजर गिरीशचंद्र शर्मा ने सितंबर महीने में अज्ञात के खिलाफ उनकी कंपनी के समान नाम से कंपनी बनाकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। फाइनेंसर समेत कंपनी के मैनेजर की ओर से पिछले महीने की क्राइम ब्रांच को तथ्य मुहैया कराए जा चुके हैं। इंसपेक्टर वर्मा ने बताया कि हकीकत का पता लगाने के लिए उन्होंने कई और बिंदुओं पर भी गौर किया है जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, दिल्ली के अमित खेतान की ओर से दर्ज करीब 88 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सोमवार को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस ने आरोपियों से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन बयान देने के लिए शाम तक उनके समक्ष एक भी आरोपी उपस्थित नहीं हुआ। अमित ने 19 नवंबर को फाइनेंसर अभिषेक अग्रवाल, राजीव वार्ष्णेय और मुरादाबाद निवासी अमित गुप्ता को नामजद कराया था। विवेचना कर रहे दरोगा शिवेंद्र भदोरिया ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। गिरफ्तारी से पहले आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें