फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर में चोरी करके भागा छोटू भी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बालाजीपुरम कॉलोनी निवासी शिक्षक राजकुमार कश्यप के घर में माल समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी में पुलिस ने दूसरे आरोपी छोटू को भी दबोच लिया। छोटू ने रेकी भी की थी। उसके पास 44 सौ रुपये के अलावा आला नकब बरामद किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अहीरटोला की नई बस्ती बालाजीपुरम निवासी राजकुमार कश्यप के घर में चोरी की घटना 17 मई को हुई थी। मकान मालिक ने घटना के दौरान आमिर नामक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया था लेकिन उसके साथी छोटू और आरिफ भाग गए थे। आमिर ने पुलिस को बताया था कि छोटू ने घटना से पहले मोहल्ले में रेकी की थी। दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने छोटू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने घटना में तीनों का हाथ स्वीकार किया। बताया कि रेकी वह दो दिन से कर रहा था लेकिन तब मौका नहीं मिल पाया। शिक्षक अपनी पत्नी के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने को चला गया तो उसने आमिर और आरिफ को बुला लिया। भदौरिया ने बताया कि छोटू के पास से आला नकब और 44 सौ रुपये बरामद किए हैं। बाकी की रकम आरिफ के पास बताई गई है। आरिफ की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। रविवार रात भी पुलिस ने उसके दो ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें