बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह विलहैत रोड पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को दबोच लिया। उनके पास से 11 किलो डोडा और दो तमंचे, एक चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ में एक अपना नाम इकबाल उर्फ रमजानी और दूसरे ने अली बहादुर निवासी ग्राम गैनी थाना अलीगंज, बरेली बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। इसमें इकबाल के खिलाफ 21 और अली बहादुर के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो