फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ बयान देने आए ग्रामीणों ने की तहसीलदार से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। कोटेदार के विरोध में बयान दर्ज कराने आए ग्रामीणों ने तहसीलदार से अभद्रता की। ऑफिस से निकलकर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर उठा लिए। यह देख तहसीलदार के गार्ड ने उन पर बंदूक तान दी। इससे तहसील परिसर में हंगामा खड़ा हो गया अफरातफरी मच गई। तहसीलदार का कहना है कि ग्रामीण उन पर बेवजह दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह के यहां पहुंचे। विधायक ने उन्हें समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नेता झुकसा के कोटेदार के खिलाफ शिकायत गांव के लोगों ने एसडीएम आदि अधिकारियों से की थी। इसकी जांच तहसीलदार संजय कुमार कर रहे हैं। मंगलवार को शिकायतकर्ताओं के तहसीलदार के यहां बयान होने थे। सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर यहां पहुंच गए। दोपहर करीब दो बजे गांव वाले बयान दर्ज करा रहे थे तभी हंगामा शुरू हो गया। तहसीलदार ने उन सभी को बाहर जाने को कहा। इतने में ग्रामीणों ने और ज्यादा हंगामा शुरू कर दिया और बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। यहीं नहीं, उन्होंने ईंट-पत्थर भी उठा लिए। इस पर तहसीलदार के गार्ड ने उन पर बंदूक तान दी। तब मामला और बढ़ गया। वहां अफरातफरी मच गई। काफी देर तक माहौल गर्म रहा। यहां से गांव वाले क्षेत्रीय विधायक के यहां पहुंचे। उनकी बात को सुनकर विधायक ने दोनों पक्षों से बात की और मामले को शांत कराया। तब गांव के लोग वापस चले गए।
-------------------------
गांव वाले बेवजह का दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मेरे साथ अभद्रता की। ऑफिस से निकलने के बाद उन लोगों ने ईंट-पत्थर उठा लिए। उनकी सुरक्षा को गार्ड ने बंदूक उठाई। चूंकि विधायक ने मामला शांत करा दिया इसलिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार, तहसीलदार
-------------------------
कोटेदार राशन का वितरण करता है। शिकायत क्यों हुई है, यह पता नहीं, लेकिन यह सब पार्टीबंदी के चलते हो रहा है।
- विदेश कुुमार सिंह, प्रधान, नेता झुकसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें