मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर सोहर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से शिकायत की है कि प्रधान उनका उत्पीड़न कर रहा है। उनकी जगह में जबरन निर्माण करा रहा है।
सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे मिर्जापुर सोहरा निवासी ओमपाल, मदनपाल, उदयवीर, अमरजीत, पप्पू, किशनपाल, सिपट्टर सिंह, ओमप्रकाश समेत दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान उनके समाज की जगह में शादी समारोह का सामान रखने के लिए निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने इसका विरोध किया था, परंतु प्रधान ने बिल्सी पुलिस को बुला लिया और उल्टे पुलिस द्वारा धमकाया गया। पुलिस उल्टे उनके लोगों को पकड़ कर ले गई। उनके कहने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ा और जमीन के कागज देखे। प्रधान इसका कोई जबाव नहीं दे सके। उन्होंने डीएम के साथ पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो