फोटो - 11
दीवार में नकब लगाकर सारा सामान समेट ले गए चोर
दहगवां। नकब लगाकर घर में घुसे चोर हजारों का माल समेटकर ले गए। इस घटना की तहरीर जरीफनगर थाने में दे दी गई है।
चोरों ने गुरुवार रात थाना जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी पोशाकी पुत्र नेतराम के घर को अपना निशाना बनाया। पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में घुसे चोर नकदी और जेवर समेट कर ले गए। शुक्रवार सुबह घरवाले जागे तो सामान फैला देखकर दंग रह गए। पीछे की दीवार में नकब लगा हुआ था। घर में रखे संदूक से 20 हजार रुपये नकद, चांदी का एक पेंडल, पाजेब, कपड़े आदि गायब थे। इसकी चर्चा फैलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना देने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। इससे पहले एक जुलाई की रात ग्राम रदनोल अजीजपुर के दो घरों से चोरी हुई थी, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका। ब्यूरो