फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, पथराव

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
जमीन के विवाद में दो पक्षों
विज्ञापन

के बीच फायरिंग, पथराव
वृद्ध घायल, दोनों पक्षों के लोग पकड़े
उघैती। जमीन के विवाद को लेकर शनिवार देर रात ग्राम छिबउ कलां में दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव हो गया। इसमें एक वृद्ध के चोटें आई हैं।
थाना क्षेत्र के गांव छिबउ कलां निवासी रूपकिशोर शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा और गांव के गेवाराम पुत्र उल्फतराम के बीच शनिवार नौ बजे जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग असलहे लेकर एक-दूसरे के सामने आ गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। बाद में उनके बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में 70 वर्षीय गेवाराम घायल हो गए। गांव में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। गलियों में भगदड़ मच गई। गांव के लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। उसी समय किसी ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल गेवाराम को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दे दी है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें