फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
women death
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

उघैती। थाना क्षेत्र के गांव गंदरौली में एक अधेड़ महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। चर्चा है कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने ऐसा किया।
विमला (52) पत्नी रामफल का शुक्रवार रात किसी बात पर पति से विवाद हो गया। रात करीब 9 बजे विमला ने जहर खा लिया। देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार वालों को पता लगनेे पर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। इसकी सूचना मृतका की पुत्रवधू सोनी पत्नी अरविंद ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इसमें भी विसरा प्रिजर्व कर दिया गया। बताते हैं कि विमला की पहली शादी केहरी से हुई। केहरी से उसकी छह संतान है। बाद में रामफल से उसका विवाह हुआ। चर्चा है कि पति अक्सर उससे मारपीट करता था। हालांकि परिवार के लोगों ने पुलिस से किसी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें