फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदतपुर घाट के पास चाचा-भतीजे से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान।
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने श्राद्ध का सामान खरीदने जा रहे चाचा-भतीजे से तमंचों के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने सीओ से शिकायत की तो हरकत में आई पुलिस ने मौका मुआयना किया और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर के रहने वाले देवीराम के पिता राजाराम की मौत हो गई थी। मंगलवार शाम वह अपने भतीजे वाणासुर के साथ श्राद्ध का सामान खरीदने सहसवान आ रहा था। रास्ते में महाबा नदी के हरदत्तपुर घाट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाचा-भतीजे को घेर लिया। तीनों बदमाशों के पास तमंचे थे। बदमाशों ने तमंचों के बल पर देवीराम से 10 और वाणासुर से 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश यहां से फरार हो गए। देवीराम इसके बाद कोतवाली पहुंचा। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। देवीदास के मुताबिक उसने तीनों बदमाशों को पहचान लिया है। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। देवीराम ने इसके बाद सीओ सहसवान से मिलकर शिकायत की। सीओ ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। शक के आधार पर एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें