फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 प्रतिबंधित पशु पकड़े, पांच गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक से रामपुर ले जाए जा रहे थे पशु
विज्ञापन


अलापुर थाने की ककराला चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को मुखबिर से खबर मिली कि उपरैला-सूरजपुर के पास कच्चे रास्ते से कुछ तस्कर पशुओं को ले जा रहे हैं। पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी की। इनसे 10 प्रतिबंधित पशु मिले। गिरफ्तार तस्करों में बरेली के बिसरारतगंज निवासी संजीव पुत्र राम सिंह, महेश पाल पुत्र बेनी राम, मुकेश पुत्र नेमचंद्र, विजयपाल पुत्र ऊदल और बिनावर थाने के गांव पुठी सराय का राजेश शामिल है। मामले में एसआई राजीव कुमार की ओर से पांचो तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का दावा है कि पशुओं को कादरचौक से वध के लिए रामपुर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें