फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर घरवालों को मिली किशोरी दोबारा लापता

Fri, 12 Sep 2025 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। लापता किशोरी की तलाश करके उसको परिजनों के सौंपने के बाद वह दोबारा से अपने प्रेमी के साथ चली गई। किशोरी की मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 15 दिनों पहले अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ गांव से उझानी आईं। वहां मंडी समिति के सामने अज्ञात युवक मिला। वह किशोरी को साथ ले गया। आशंका है कि उस युवक के जरिये जीनेश ने किशोरी को गायब कराया है। किशोरी पहले भी लापता हो चुकी है। तब पुलिस ने जीनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी की तलाश करके उसको परिजनों को सौंपा था। इसके बाद भी जीनेश संपर्क में रहा। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें