फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Sep 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्सा निवासी सावरेन ने अपनी बेटी गीता की शादी बृजेश पुत्र केवल निवासी अंबियापुर बिल्सी के साथ की थी। विवाह के बाद से ही पति और उसकी भाभी पूजा पत्नी देशपाल गीता पर दहेज के लिए दबाव बनाते हुए आए दिन मारपीट करते रहे। आरोप है आठ सितंबर की रात दोनों ने गीता को पीटा और उसके बाल काटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पिता को गाली देते हुए अपमानित किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें