फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ से जलाभिषेक करके लौट रहे कांवड़ियों से मारपीट, एक गंभीर

विज्ञापन
बदायूं के गुलड़िया कस्बे में पुलिस से कार्रवाई की मांग करते कांवड़िये। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में बुधवार को गोला गोकर्णनाथ से जलाभिषेक करके लौट रहे कांवड़ियों से कुछ खुराफाती तत्वों ने अभद्रता कर दी। उनके साथ मारपीट भी की गई। इसमें एक कांवड़िया घायल हो गया। इससे गुस्साए साथी कांवड़ियों ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि अन्य भाग गए। पुलिस ने घायल कांवड़िये को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उतरना निवासी कांवड़ियों का जत्था एक सप्ताह पहले कछला से जल लेकर लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ गया था। यह जत्था बुधवार दोपहर बाद गांव लौट रहा था। सभी कांवड़िये दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे बजाते हुए गुलड़िया कस्बे में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के नजदीक से गुजर रहे थे कि खुराफाती युवकों ने उनसे अभद्रता कर दी। जब कांवड़ियों ने उनका विरोध किया तो खुुराफाती भिड़ गए। उन्होंने जीत सिंह पुत्र कल्लू समेत कई कांवड़ियों को पीटा, जिसमें जीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
कुछ लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंचती कस्बे के लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। इधर गुस्साए कांवड़िये धरने पर बैठ गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी भी घेर ली। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी भोला को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक उसके हत्थे नहीं आए। बाद में इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने उन्हें बमुश्किल समझाबुझाकर शांत किया। उन्होंने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन भी दिया, इसके बाद कांवड़ियों का जत्था गांव के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

तंज कसने पर शुरू हुआ विवाद
ग्राम उतरना निवासी कांवड़ियों का जत्था भक्ति गीत बजाते हुए शांति से निकल रहा था। इसी दौरान कॉलेज के पास खड़े युवकों ने उन पर तंज कसना शुरू किया। जब कांवड़ियों ने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतर आए। इससे मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें