उझानी (बदायूं)। सोमवार देर शाम हुए एक हादसे में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के भाई समेत दो लोग घायल हो गए।
केंद्रीय मंत्री के भाई ग्राम ज्योरा पारवाला निवासी अशोक वर्मा (45) और मदन वर्मा (35) सोमवार शाम बाइक से एक अंत्येष्टि में शामिल होने कछला गंगा घाट आए थे। जहां से दोनों देर शाम घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में राधेलाल इंटर कॉलेज के सामने उनकी बाइक टूटे पड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें मदन वर्मा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के दौरान मदन बाइक चला रहे थे। वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे। संवाद