फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: महिला को छत से फेंका, फिर धारदार हथियार से पैर किए जख्मी, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

ग्राम धीमरपुरा निवासी महिमा पत्नी संजय के मुताबिक बृहस्पतिवार रात उनकी 45 वर्षीय जेठानी सुनीता घर के आंगन में सो रही थीं। सुनीता की बेटी बैठक में सो रही थी जबकि जेठ प्रदीप बाहर गए हुए थे। तड़के पड़ोसी ओमवीर, श्याम बाबू, जितेंद्र और अरुण दीवार फांदकर असलहों के साथ घर में घुस आए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल सुनीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के धीमरपुरा गांव में मेड़ के विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला को छत से नीचे फेंक दिया और पैरों को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


ग्राम धीमरपुरा निवासी महिमा पत्नी संजय के मुताबिक बृहस्पतिवार रात उनकी 45 वर्षीय जेठानी सुनीता घर के आंगन में सो रही थीं। सुनीता की बेटी बैठक में सो रही थी जबकि जेठ प्रदीप बाहर गए हुए थे। तड़के पड़ोसी ओमवीर, श्याम बाबू, जितेंद्र और अरुण दीवार फांदकर असलहों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने सुनीता को उठाया और उसके बेटे अंकित के बारे में पूछा। सुनीता ने कहा कि वह घर पर नहीं है। तब वह सुनीता को पीटते हुए छत पर ले गए। इसके बाद उन्होंने सुनीता को छत से नीचे फेंक दिया और नीचे आकर उनके पैरों पर गड़ासे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

शोर होने पर हमलावर घर से भाग गए। सुनीता की चीख-पुकार सुनकर उनकी बेटी भी उठकर आ गई। बाद में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। सुनीता को रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिमा की तहरीर पर पुलिस ने ओमवीर, श्याम बाबू, जितेंद्र और अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

धीमरपुरा में महिला को छत से फेंकने और उसके पैरों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें