फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और पुजारी की बातचीत का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। विधानसभा चुनाव से पहले एक कोटेदार के मामले को लेकर भाजपा विधायक और एक पुजारीकी बातचीत का अब ऑडियो वायरल हुआ है। विधायक और पुजारी दोनोें के ही बातचीत का तरीका तल्ख है। जातीय राजनीति के साथ ही ऑडियो में पुरानी निजी बातों का भी जिक्र है। वायरल ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में भाजपा विधायक हरीश शाक्य पुजारी को आड़े हाथों लेते सुनाई देते हैं। पुजारी किस गांव का है, इसका जिक्र बातचीत में नहीं है। पुजारी कह रहा है कि उसके कहने पर ही विधायक को चुनाव के दौरान आर्थिक मदद मुहैया कराई गई थी। यही स्थिति रही तो भविष्य में किसी चुनाव में मदद की जाएगी। विधायक ने उसके चोले पर सवाल उठाते हुए जवाब दिया कि जिन्होंने भी चुनाव में आर्थिक मदद मुहैया कराई है, उन्हें लेकर आ जाना। रुपये लौटा देंगे। इसी बीच बिल्सी के एक कोटेदार का भी जिक्र होता है। साथ ही पुजारी अपनी जाति के लोगों को लामबंद करने की धमकी भी देता है।
आखिर में पालिकाध्यक्ष के नाम भी जिक्र होता है। इनका नाम लेकर कहा गया है कि उन्हीं की मौजूदगी में अब आगे बात होगी। प्रकरण पर विधायक हरीश शाक्य का कहना है कि पुजारी आए दिन शराब पीकर कोटेदार को लेकर बातें करता है। पिछले दिनों जिस समय उसने उनसे फोन पर बात की, वह तब भी शराब के नशे में था। ऑडियो भी उसी ने वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें