कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बाबट में ग्राम प्रधान भीमसेन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और गालीगलौज कर दी।
भीमसेन का आरोप है कि उसके गांव का सोनपाल सिंह, बंगाली और राहुल लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। उससे गालीगलौज करते हैं। उससे रंगदारी मांगते हैं। 18 सितंबर की शाम वह खेत पर जा रहा था। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। प्रधान का कहना है कि उसने आरोपियों से जान का खतरा है। इनमें एक आरोपी भाकियू नेता का बेटा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद