फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में टूटा पड़ा था तार, करंट लगने से महिला की जान गई

सार

थाना क्षेत्र के गांव भोयस में मंगलवार सुबह करंट लगने से 35 वर्षीय कांति देवी की मौत हो गई।परिवार वालों के मुताबिक उनके घर में रात किसी वक्त बिजली का तार टूट गया था।कांति देवी उसी की चपेट में आ गईं और करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव भोयस में मंगलवार सुबह करंट लगने से 35 वर्षीय कांति देवी की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक उनके घर में रात किसी वक्त बिजली का तार टूट गया था। कांति देवी उसी की चपेट में आ गईं और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। परिवार वालों के मुताबिक उस वक्त कांति देवी पत्नी धनीराम घर में काम कर रहीं थी। इसी दौरान रात में किसी समय टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गिरकर तड़पने लगीं। परिजनों ने किसी तरह तार हटाया, तब तक वह बेहोश हो गईं। परिवार वाले उन्हें तुरंत एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोपहर के उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। कांति देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें