फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: तीन लाख की अफीम के साथ तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार, स्कूटी से माल की करने गए थे सप्लाई

Mon, 19 Sep 2022 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलापुर (बदायूं)

सार

रविवार दोपहर दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात एसएसआई अर्जुन सिंह, हमराह प्रतीक्षा कुमार, अभिषेक कुमार और अंकुर कुमार ककराला तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पकड़े गए तस्कर मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के महमूदपुर माफी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अलापुर में अफीम के साथ पकड़े गए पिता-पुत्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुरादाबाद के अफीम तस्कर पिता-पुत्र पकड़े गए। उनके पास से तीन लाख की अफीम बरामद हुई है। वह स्कूटी से ही अफीम सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


रविवार दोपहर दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात एसएसआई अर्जुन सिंह, हमराह प्रतीक्षा कुमार, अभिषेक कुमार और अंकुर कुमार ककराला तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो लोग पकड़े गए। पहले उन्होंने पुलिस देखकर भागने की कोशिश की थी। इससे पुलिस को उन पर शक हो गया। पकड़कर उनसे नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपने नाम फिरोज अहमद और दूसरे ने फिरोज का पिता आस्कार हुसैन उर्फ जाफर अली बताया।

वे मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के महमूदपुर माफी के रहने वाले हैं। स्कूटी की डिकी में तलाशी ली गई तो उसमें अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अफीम लेकर सप्लाई करने आ रहे थे। तभी पकड़े गए। दोनों से दो किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने उनकी स्कूटी सीज कर दी है। एफआईआर दर्ज कर दोनों पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें