रविवार दोपहर दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात एसएसआई अर्जुन सिंह, हमराह प्रतीक्षा कुमार, अभिषेक कुमार और अंकुर कुमार ककराला तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पकड़े गए तस्कर मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के महमूदपुर माफी के रहने वाले हैं।
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुरादाबाद के अफीम तस्कर पिता-पुत्र पकड़े गए। उनके पास से तीन लाख की अफीम बरामद हुई है। वह स्कूटी से ही अफीम सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात एसएसआई अर्जुन सिंह, हमराह प्रतीक्षा कुमार, अभिषेक कुमार और अंकुर कुमार ककराला तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो लोग पकड़े गए। पहले उन्होंने पुलिस देखकर भागने की कोशिश की थी। इससे पुलिस को उन पर शक हो गया। पकड़कर उनसे नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपने नाम फिरोज अहमद और दूसरे ने फिरोज का पिता आस्कार हुसैन उर्फ जाफर अली बताया।
वे मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के महमूदपुर माफी के रहने वाले हैं। स्कूटी की डिकी में तलाशी ली गई तो उसमें अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अफीम लेकर सप्लाई करने आ रहे थे। तभी पकड़े गए। दोनों से दो किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने उनकी स्कूटी सीज कर दी है। एफआईआर दर्ज कर दोनों पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। संवाद