फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में शिक्षक की मौत

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की में ससुराल में रह रहे शिक्षक मोहित पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उनके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक मोहित पटेल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलड़िया (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की में ससुराल में रह रहे शिक्षक मोहित पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया निवासी 40 वर्षीय मोहित पटेल कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय मुस्कारा में सहायक अध्यापक थे। वह कई साल से अपनी ससुराल नगला शर्की में मकान बनाकर रह रहे थे। उनके पिता राम सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं और छोटा भाई अरुण कुमार दास कॉलेज का पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष है। अरुण के मुताबिक उन्हें रविवार सुबह पता चला कि भाई मोहित पटेल की हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। परिवार वाले सुबह नगला शर्की पहुंचे और भाई के शव को घर ले गए। उन्होंने शिक्षक की मौत के संबंध में कोई आरोप नहीं लगाया है। इससे उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। दोपहर के बाद मोहित पटेल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें