फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म, हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

सार

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।परिवार वालों के मुताबिक उसको मिर्गी के दौरे पड़ते थे।परिवार वालों का यह भी आरोप था कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, उससे पहले पुलिस किशोरी के शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव आसफपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर झाड़ियों में शनिवार को पड़ा मिला। पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी आसफपुुर के एक गांव की रहने वाली थी। परिवार वालों के मुताबिक उसको मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मानसिक मंदित भी थी। अक्सर घर से निकल जाती थी। शुक्रवार शाम को भी वह घर से बिना बताए निकल गई थी। परिवार वाले उसके वापस आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार सुबह पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी कि एक किशोरी का शव आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में पड़ा है। परिवार वालों ने मौके पर जाकर किशोरी के शव की शिनाख्त की। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे तथा मुंह और आंखों में मिट्टी भरी थी। परिजनों का कहना है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ ओजस्वी चावला ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के लिए एसपी देहात के निर्देशन में टीम लगाई गई है।
-
फैजगंज बेहटा इलाके में किशोरी के शव मिलने के मामले में उसके भाई की ओर से दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। खुलासे को टीम लगा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
परिवार वालों ने गांव में शव रखकर किया हंगामा, कहा- आरोपी को पकड़े पुलिस
आसफपुर (बदायूं)। दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद शाम को किशोरी का शव गांव में रखकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि पहले आरोपी को पकड़ा जाए, तब वे अंतिम संस्कार करेंगे। जानकारी पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और कई थानों की पुलिस, पीएसी पहुंच गई। बमुश्किल परिवार वालों को समझाया गया, तब उन्होंने रात में अंतिम संस्कार किया।
इससे पहले शाम चार बजे के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद परिवार वाले शव लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने शव को गांव में रख दिया और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। परिवार वालों का यह भी आरोप था कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, उससे पहले पुलिस किशोरी के शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई। परिवार वाले उनके बिना पहुंचे शव लाने से नाराज थे।
जानकारी पाकर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस बुला ली गई। जैसे-तैसे परिवार वालों को समझाया गया। बताया गया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। उसके बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
-
घटनास्थल से कुछ दूर पड़ी मिली बीयर की केन और गिलास
आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने जिस स्थान पर किशोरी का शव पड़ा मिला, उससे कुछ दूर बीयर की एक खाली केन और गिलास पड़ा मिला। इससे माना जा रहा है कि आरोपी मानसिक मंदित किशोरी को बुलाकर ले गया होगा। पहले आरोपी ने बीयर पी। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद किशोरी की हत्या कर दी।
-
पावर कॉरपोरेशन का एक कर्मचारी शक के आधार पर पकड़ा
- दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने पावर कॉरपोरेशन के एक कर्मचारी को शक के आधार पर पकड़ा है। अभी उससे पूछताछ चल रही है।
-
रेलवे स्टेशन के बाजार से पीछे लगा हत्यारोपी
मानसिक मंदित किशोरी को शुक्रवार शाम करीब सात बजे आसफपुर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित बाजार में आखिरी बार देखा गया था। बाजार में करीब पचास दुकानें हैं। उनमें दो शराब की दुकानें भी हैं। उस वक्त बाजार खुला हुआ था। चूंकि किशोरी अक्सर घर से निकल आती थी। इससे लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। माना जा रहा है कि उसी दौरान कोई व्यक्ति उसके पीछे लग गया और उसे बहला फुसलाकर रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में ले गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें