फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला डेयरी संचालक का शव

सार

थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में शनिवार को 58 वर्षीय डेयरी संचालक सतेंद्र पाल सिंह का शव नजदीक के तालाब में पड़ा मिला।परिवार वालों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार रात से लापता था।उनकी हत्याकर शव को तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव फतेहनगला में शनिवार को 58 वर्षीय डेयरी संचालक सतेंद्र पाल सिंह का शव नजदीक के तालाब में पड़ा मिला। परिवार वालों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार रात से लापता था। उनकी हत्याकर शव को तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन

ग्राम फतेह नगला निवासी सतेंद्र गांव में डेयरी चलाते थे। कुछ समय पहले उनके बेटे दिवाकर ने डेयरी खोली थी। दिवाकर के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम परिवार के लोग उन्हें घेर में खाना देकर आए थे। उन्होंने खाना खा लिया था। जब परिवार वाले रात नौ बजे के बाद घेर में पहुंचे तो वह नहीं थे। इस पर उन्होंने सतेंद्र पाल को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह गांव के बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे। उन्होंने सतेंद्र पाल का शव पानी में उतराता हुआ देखा। सूचना पर परिवार व गांव के लोग आ गए। थाने से इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सतेंद्र पाल का शव तालाब से निकलवाया। उनके बेटे दिवाकर का कहना है कि उसके पिता के चेहरे पर कई चोटें मिली हैं। उनके मुंह से खून निकल रहा था। हत्याकर उनका शव तालाब में फेंका गया था। इस मामले में अभी कोई रंजिश सामने नहीं आई है। बड़े बेटे दिवाकर ने घटना के संबंध में तहरीर दी हैै।
---------
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला में एक बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम नारायण, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें