फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: शराब की दुकान के बाहर सेल्समैन ने एजेंट को पीटा, बोतल के साथ गिलास न देने पर था भड़का

Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

गोपी चौक के नजदीक मंगलवार रात शराब की दुकान के सामने उसके सेल्समैन ने एक शराब कंपनी एजेंट की पिटाई कर दी। गिलास न होने पर सेल्समैन ने एजेंट को बुला लिया और गिलास उपलब्ध न कराने पर रोष जताया। पुलिस ने एजेंट का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरbeat demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में गोपी चौक के नजदीक मंगलवार रात शराब की दुकान के सामने उसके सेल्समैन ने एक शराब कंपनी एजेंट की पिटाई कर दी। मामला सिर्फ इतना था कि दो लोग शराब खरीदने दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बोतल के साथ मिलने वाला गिलास मांगा था। गिलास न होने पर सेल्समैन ने एजेंट को बुला लिया और गिलास उपलब्ध न कराने पर रोष जताया। आरोप है कि बाद में उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


दो लोग मंगलवार रात गोपी चौक के नजदीक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। उस वक्त दुकान बंद थी लेकिन उसका सेल्समैन जीतू बाहर खड़े होकर शराब बेच रहा था। उन्होंने सेल्समैन से एक कंपनी की शराब खरीदी लेकिन सेल्समैन ने उस पर मुफ्त मिलने वाला शीशे का गिलास नहीं दिया। दोनों लोगों ने पिछली दुकान पर गिलास मिलने के बारे में बताया। इस पर सेल्समैन ने कंपनी के एजेंट गौरव को बुला लिया। बताया जा रहा है कि उस वक्त सभी लोग शराब के नशे में थे। सेल्समैन और एजेंट के बीच गिलास को लेकर बहस हो गई।

बाद में सेल्समैन ने दूसरे सेल्समैन चंदर और एक अन्य को बुला लिया। उन्होंने एजेंट गौरव को पीट दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस आ गई। तब तक सेल्समैन भाग गए। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर देर रात जीतू और चंदर समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने एजेंट का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सभी लोग शराब के नशे में थे। उनमें केवल गिलास को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एजेंट ने तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-
मामले की मुझे जानकारी नहीं है। लड़ना झगड़ना चलता रहता है। देर रात तक शराब बेचने के मामले की जांच कराई जाएगी। उस पर कार्रवाई होगी। - प्रगल्भ लवानिया, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें