फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफातियों ने फेसबुक पर युवक को कर दिया मृत घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में कुछ खुराफाती तत्वों ने एक युवक की फेसबुक आईडी बनाकर मृत घोषित कर दिया। जब उसके घर रिश्तेदार पहुंचे ते परिवार वालों को जानकारी हुई। उन्होंने खुराफाती तत्वों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम टिटौली निवासी बालवीर अपने परिवार के साथ पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बालवीर के मुताबिक कुछ खुराफाती तत्वों ने उसके बेटे डीपी सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। और उसका फोटो लगाकर मृत घोषित करते हुए उसकी वीडियो बनाकर अपलोड कर दी। जब उसके रिश्तेदारों ने फेसबुक आईडी पर वीडियो देखा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने युवक के बारे में कॉल करना शुरू कर दिया। कुछ रिश्तेदार उसके घर भी पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही बालवीर पंजाब से काम छोड़कर अपने गांव आए। परिवार वाले हैरान हैं कि आखिर यह हरकत किसने की। उसने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----
सोशल मीडिया पर डाली भड़काऊ पोस्ट
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर निवासी जितेंद्र पाठक ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने एक जाति विशेष को इंगित करते हुए टिप्पणी की है। इससे उसे काफी दुख पहुंचा है। जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें