फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो काफी दूर निकल गईं किशोरियां, नहीं लग रहा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के नेकपुर के बाल गृह से लापता दोनों किशोरियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सिविल लाइंस पुलिस उन्हें कई जगह तलाश कर चुकी है। माना जा रहा है कि दोनों किशोरियां पुलिस की पकड़ से काफी दूर निकल गईं हैं।
विज्ञापन

बाल गृह बालिका से दोनों किशोरियां 26 अगस्त की रात लापता हुईं थी। तब से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम इसकी जांच कर रही है। थाना पुलिस बाल गृह से लेकर आसपास तक के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है लेकिन किसी भी कैमरे में किशोरियां नहीं दिखी हैं। कुछ दिन पहले पुलिस को उनकी लोकेशन मथुरा में मिली थी। जिस पर पुलिस मथुरा के वृंदावन और आसपास जिले में उन्हें तलाश करने पहुंची। कई जिलों की पुलिस को इसके बारे में सूचना भी दे दी गई है। इसके बावजूद अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि अभी उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें