फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो भेजने का मामला जांच में उलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। इलाके के एक महाविद्यालय की छात्राओं के व्हाटसएप ग्रुप में अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने के मामले में प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य पुलिस के सामने आए हैं, जिससे आरोपी के पकड़ में आने की बजाय मामला उलझ गया है। मोबाइल नंबर बिजनौर जिले के स्योहारा के युवक का निकला है, वह इन दिनों सऊदी अरब में है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य के जरिये पूरा मामला बुधवार दोपहर कोतवाली पुलिस के संज्ञान में आया था। दरअसल, एक विषय की शिक्षिका ने कोरोना काल में सभी छात्राओं का व्हाटसएप ग्रुप बनाया था। इसी ग्रुप में सुबह एक नंबर से अश्लील वीडियो अपलोड कर दी गई तो छात्राओं के अभिभावकों ने शिकायत की। जिस नंबर से ग्रुप में वीडियो अपलोड की गई, उसके बारे में देर रात पुलिस को जानकारी मिली है कि आईडी बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र के रहने वाले युवक के नाम है। इसके बाद बिजनौर पुलिस से युवक के बारे में पता लगाया गया। जहां से जानकारी मिली कि वह फिलहाल सऊदी अरब में है। क्या उसी ने अश्लील वीडियो अपलोड की है, या फिर उसके नाम का सिम कोई और चला रहा है, यह तो पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा लेकिन कुल मिलाकर मामला उलझ गया है।
बता दें कि वीडियो अपलोड किए जाने के बाद से नंबर स्विच ऑफ है। प्राचार्य की शिकायत पर जांच कर रहे कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच में हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। ऐसा भी संभव है कि धोखे से यह नंबर ग्रुप में शामिल हो गया हो। प्राचार्य और चौकी इंचार्ज के बीच इसे लेकर दोपहर बाद बातचीत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें