फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पूर्व प्रधान व उसके बेटे समेत चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव कुरऊ में विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके बेटे समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 19 अगस्त को पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया था लेकिन इसमें कार्रवाई नहीं हुई थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कुरऊ निवासी संतोष सिंह के मुताबिक उसकी बेटी शिखा ने गांव के ही पूर्व प्रधान जयवीर सिंह के बेटे मोहित से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इससे उसे एतराज नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान के परिवार को शादी में कार और रुपये नहीं मिले थे। इससे उन्होंने शिखा को परेशान करना शुरू कर दिया। उनसे 20 लाख रुपये और एक कार दहेज में मांगी गई। जब वह रुपये नहीं दे पाए तो ससुराल वालों ने शिखा को घर से निकाल दिया। इस पर शिखा ने सभी लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
करीब तीन माह पहले शिखा को जलाकर मारने की कोशिश की गई। इस संबंध में पूर्व प्रधान के बेटे मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। 19 अगस्त को शिखा ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन उस वक्त संतोष सिंह ने तहरीर नहीं दी थी। मंगलवार को संतोष ने तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने जयवीर, बेटे मोहित, पत्नी पुष्पा और दूसरे बेटे शोभित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें