फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, दो भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में एक बीए की छात्रा ने दो भाइयों पर एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि दोनों भाई काफी समय से उसे परेशान कर रहे हैं। विद्यालय आने-जाने के दौरान ऑटो रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर पिटाई भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह शहर के एक विद्यालय में पढ़ती है। उसका आरोप है कि ग्राम सिलहरी निवासी विनय मिश्रा और उसका भाई उपनेश मिश्रा उसके स्कूल आने-जाने के दौरान उससे छेड़छाड़ करते हैं। वह ऑटो में बैठकर आती है तो रास्ते में रोककर आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। उसका कहना है कि जब उसने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। तब उन्होंने आरोपितों को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपित 14 अगस्त को उसके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए। उन्होंने उसके व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। इस संबंध में यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। थकहार कर उसने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें