फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमछे से गला घोंटकर मारा गया था हरवीर को, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने हरवीर हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी रूपेश ने शराब पीने के दौरान हुई गालीगलौज के बाद हरवीर का गमछे से गला घोंट दिया था जबकि दूसरा आरोपी नजदीक में खड़ा रहा। बाद में वे शव को घसीटकर गड्ढे में डालकर भाग गए। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेई निवासी 22 वर्षीय हरवीर की बुधवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शेखूपुर इलाके में असलम के भट्ठे के नजदीक गड्ढे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या बताई गई गई। इसके बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई। युवक के परिवार वालों ने बताया कि हरवीर बुधवार शाम बाइक लेकर घर से निकला था। उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति की कॉल आई थी। हरवीर ने कहा था कि वह चीनी मिल तक जा रहा है। कुछ देर बाद वापस आ जाएगा लेकिन वह नहीं आया। बृहस्पतिवार को उसका गड्ढे में शव पड़ा मिला।
इस पर थाना पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन, सीडीआर आदि निकलवाई। इससे पता चला कि हरवीर को आखिरी कॉल गांव के ही रूपेश पुत्र नरवीर ने की थी। थाना पुलिस ने देर रात रूपेश और उसके ममेरे भाई प्रदीप यादव पुत्र प्रताप यादव निवासी ग्राम धीरावारी दातागंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रूपेश ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे शेखूपुर इलाके में एक ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पी रहे थे। प्रदीप शराब नहीं पीता था। इससे वह नजदीक में बैठकर नमकीन खा रहा था। नशा होने पर रूपेश और हरवीर में विवाद हो गया। हरवीर ने गालीगलौज कर दी। इससे रूपेश ने गमछे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वह उसके शव को बाइक पर कुछ दूर तक ले गए। उन्होंने बाइक कच्चे रास्ते पर खड़ी कर दी और उसके शव को घसीटकर गड्ढे में डालकर भाग गए। पुलिस ने उनके पास से गमछा बरामद कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-
आत्महत्या का मामला बनाने को मौके पर डाली जहरीले पदार्थ की शीशी
- घटनास्थल से बरामद जहरीले पदार्थ की शीशी हत्यारोपियों ने ही डाली थी। हत्या के बाद रूपेश उसको आत्महत्या बनाने की कोशिश में था लेकिन मौके पर मिले शव को घसीटने के निशान और गले पर मिले निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या का खुलासा हो गया।
----------
हरवीर हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हम खुद सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे। टीम लगाकर सारे सुबूत जुटाए गए और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हरवीर की हत्या केवल शराब पीने के दौरान गाली गलौज करने पर हुई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें