फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुने करने का लालच देकर दुकानदार से 54 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली इलाके में एक दुकानदार से रुपये दोगुने करने का लालच देकर 54 लाख की ठगी हो गई। उसने अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की। दुकानदार का आरोप है कि सभी आरोपी सट्टा कराते हैं। उन्होंने सट्टा में रुपये दोगुने करने का लालच देकर सारा रुपया अपने खाते में ट्रांसफर कराया था।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट निवासी मंदीप पुत्र जमुना सिंह की शहर के नई सराय में पेंट और हार्डवेयर की दुकान है। यहीं पर मंदीप जेएस इंटरप्राइजेज नाम से फर्म चलाता है। मंदीप के मुताबिक दो साल पहले नगला शर्की का एक युवक, जवाहरपुरी और नई सराय के तीन-चार लोग उसकी दुकान पर आए थे। उन्होंने कहा था कि वह शहर में सट्टा कराते हैं। इसमें काफी फायदा है। रुपये दोगुने हो जाएंगे। सट्टा का नाम सुनकर मंदीप ने मना कर दिया। इसके बावजूद वह लगातार उसकी दुकानदार पर आते रहे और दोगुने तीन गुने रुपये करने का लालच देते रहे।
एक नवंबर 2020 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के गूगल पे नंबर से उसके नंबर पर पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब तक वह समझ पाता, उससे पहले शाम को सभी आरोपी उसकी दुकान पर आ गए। उसे धमकाया अब अगर रुपये नहीं देगा तो उसे जेल भिजवा देंगे। इससे डरकर मंदीप उनके खाते में रुपये डालता रहा। धीरे-धीरे करके उन्होंने 54 लाख 36 हजार रुपये उससे ठग लिए। विगत नौ जुलाई को आरोपी फिर उसकी दुकान पर आए। उन्होंने और रुपये मांगे। इसकी सूचना पर उसके पिता जमुना सिंह फौजी पहुंच गए। उन्होंने और ठगी होने से बचाने के लिए मंदीप को संपत्ति से बेदखल कर दिया। मंदीप का कहना है कि आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें