फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव में फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कस्बे में शनिवार रात 45 वर्षीय धीरपाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवारवालों के मुताबिक वह पत्नी और बच्चों के साथ न होने से परेशान था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी धीरपाल मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहा था। उसके भाई गिरिराज के मुताबिक धीरपाल काफी समय से परेशान था। उसकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं जबकि धीरपाल दातागंज कस्बे में रहता था। परिवार के साथ न होने से वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। शनिवार रात उसने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह परिवारवालों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसके शव को फंदे से उतार लिया गया। दोपहर में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में धीरपाल की पत्नी और बच्चों को सूचना दे दी है। वह दिल्ली से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें