फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम जोरी नगला घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों से दूसरी जाति के लोगों ने मारपीट कर दी। बताते हैं कि पहले उनमें जाति को लेकर छींटाकशी हुई थी। इसका विरोध करने पर मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए। इनमें अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम नूरपुर निवासी बुजुर्ग क्रांति देवी पत्नी प्रेम विहारी वाल्मीकि की शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी की वजह से मौत हो गई। दिन भर उनके रिश्तेदारों के आने का सिलसिला चलता रहा। परिवार के सभी लोग और उनके रिश्तेदार शाम करीब पांच बजे क्रांति देवी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जोरी नगला घाट पर ले गए। बताते हैं कि उन्होंने शव के अंतिम संस्कार की क्रिया शुरू कर दी। मुखाग्नि दे दी गई थी। उसके बाद सभी लोग एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। वहां पहले से कुछ लोग अपने जानवरों को चरा रहे थे। वह भी अपने जानवर छोड़कर पेड़ के नीचे आकर बैठ गए।
आरोप है कि जब उनके बीच बातचीत शुरू हुई तो उक्त लोगों को पता चला कि वह अनुसूचित जाति के हैं। इस पर उन्होंने छींटाकशी कर दी। जब अनुसूचित जाति के लोगों ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। नन्हे वाल्मीकि और भोजराज यादव के चोट आई है। देर शाम दोनों पक्ष कादरचौक थाना पहुंच गए। नन्हे ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
मामला संज्ञान में आया है। अनुसूचित जाति के लोग शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। वे पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी मारपीट की गई। इसमें एक पक्ष ने तहरीर दे दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें