फैजगंज बेहटा थाने पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी के लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
फैजगंज बेहटा। अनुसूचित जाति की नव विवाहिता को बरामद करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भीम आर्मी ने फैजगंज बेहटा थाने पर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी चरण सिंह राणा ने तीन दिन में नव विवाहिता को बरामद करने का आश्वासन दिया है।
फैजगंज बेहटा के एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती का विवाह करीब डेढ़ माह पहले मुरादाबाद के एक गांव में हुआ था। नव विवाहिता का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ अगस्त को प्रेमी नवविवाहिता को ले गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को भीम आर्मी चीफ वंशीधर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस मौके पर थाना गेट के सामने काफी भीड़ भी एकत्र हो गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान शिवा राम, प्रदीप कुमार, राय सिंह, जयप्रकाश, अमर सिंह, दीपक कुमार, आकाश कुमार, सौदान सिंह आदि रहे। संवाद