सोशल मीडिया पर डाली गई तमंचा और बंदूक के साथ पोस्ट। संवाद
- फोटो : BADAUN
कादरचौक। सेशल मीडिया पर तमंचा और बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करना भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके घर से तमंचा और बंदूक बरामद भी हो गई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन काफी बढ़ गया है। हर महीने चार-छह ऐसे मामले सामने आ जाते हैं। कादरचौक थाने के गांव खुरवारा के शैलेश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो में शैलेश के हाथ में बंदूक है और उसकी कमर पर तमंचा लगा हुआ है। फोटो वायरल होने पर मामला पुलिस की जानकारी में आया। थाना पुलिस ने शैलेश और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर तमंचा और बंदूक भी बरामद कर ली गई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स और आईटी एक्स में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।