फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान से पलटी महिला, अब दो पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाने में सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला अपने बयान से अब पलट गई है। अब वह केवल दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। थाना पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह कोर्ट में क्या बयान देती है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसमें तीन सगे भाई, उनके बहनोई और रिश्तेदार शामिल हैं। महिला का आरोप था कि वह मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। तभी आरोपियों ने उसे म्याऊं के नजदीक बस से उतार लिया और उसे एक ट्यूबवेल पर ले गए। वहां कोल्डड्रिंक पिलाई। उसमें कुछ मिला दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई और उसके साथ सभी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा।
पुलिस ने यह मामला दर्ज कर तीन सगे भाइयों को थाने बुला लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने महिला के आरोपों को झूठा बताया। थाने में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने जब महिला से घटनास्थल और बस के बारे में जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता सकी। वह अपने बयान से पलट गई। उसने बताया कि उसके साथ केवल दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। उसने गुस्से में आकर आरोपियों के रिश्तेदारों के नाम भी लिखा दिए। थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। अभी इसमें किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

--------------
अलापुर थाने में जिस महिला ने सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, अब वह कह रही है कि केवल दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें