फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीतरों की लड़ाई से पहले ही पुलिस का छापा, कई दबोचे

विज्ञापन
ढके रखे पिंजरे, और तीतरो की लड़ाई शुरू होने से पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। तीतरों को लड़ाकर उनकी हार-जीत पर हजारों रुपये के दांव लग पाते उससे पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया। इस दौरान आठ-नौ लोग हत्थे चढ़ गए, बाकी भागने में सफल रहे। चर्चा है कि इस दौरान हजारों रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पीयरखंदना के पास एक बगीचे का है। यहां हर सप्ताह तीतरों को लड़ाने के लिए आसपास इलाके के अलावा पड़ोसी कासगंज से भी धंधेबाज जुटते हैं। इसके बाद हार-जीत पर हजारों रुपये के दांव लगते हैं। बुधवार को इस खेल की पुलिस को भनक लग गई। ऐसे में दोपहर बाद काफी संख्या में पुलिस फोर्स ने पूरे बगीचे को घेर लिया। पुलिस को देखने पर कई धंधेबाज बाइक मौके पर ही छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गए। फिर भी आठ-नौ लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिनके पास पिंजरों में तीतर भी थे। पुलिस ने तीतर आसपास के ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिए। पकड़े गए लोगोें को पुलिस आई, इनसे पूछताछ की जा रही है।
-------------
संजरपुर में मुर्गों की लड़ाई पर लगते थे दांव
तीतरों की तरह ही मुर्गों को भी लड़ाया जाता रहा है। डेढ़-दो साल पहले संजरपुर गांव के पास पुलिस ने इसी तरह दबिश देकर धंधेबाजों को मुर्गों को लड़ाकर दांव लगाने वालों को दबोचा था। उस दौरान करीब 40 हजार रुपये बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

-
पुलिस ने पीयरखंदना के पास एक बगीचे में दबिश देकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एक दर्जन से अधिक बाइक भी वहां मिलीं है। बाइक मालिकों के बारे में जानकारी की जा रही है। तीतरों पर दांव लगाने के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

-हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें