फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर पर दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। एक गांव निवासी 13 वर्षीय लड़की अपनी मां के पास बरामदे में सो रही थी। उसकी मां अंदर घर में मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाने गईं। आरोप है कि तभी युवक हिमांशु आया और किशोरी को घर से खींच ले गया। वह उसे गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसकी चीख पुकार सुनकर तमाम लोग आ गए। तभी आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। उसके साथ एक और युवक था। मंगलवार को परिवार वाले थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर हिमांशु और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें