उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी पिंकी की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका पिंकी (33) पत्नी श्रीकृष्ण पिछले कई दिनों से बीमार थी। उसका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था लेकिन सोमवार देर रात अचानक ही उसकी हालत बिगड़ गई। पिंकी का मायका बरेली के करगैना में है। सूचना मिलते ही उसकी मां सोनवती परिवार के लोगों पहुंच गई। मां का कहना था कि बेटी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। सूचना के बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और मृतका के घरवालों से मौत के संबंध में जानकारी की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया। संवाद