फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Crime News: अलापुर पुलिस ने सात नशा तस्करों को दबोचा, दो किलो अफीम बरामद

Wed, 03 Aug 2022 08:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

अलापुर थाना को सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार तस्कर अफीम की खेप लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी और तीन बाइक पर सवार पांच तस्करों को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उन खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान तस्करों का पूरा गैंग दबोच लिया। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। इसमें पकड़े गए दो तस्कर खरीदार हैं और पांच अफीम बेचने वाले हैं। उनके पास से तीन बाइक भी बरामद की गईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला मंगलवार सुबह करीब दस बजे का है। उस वक्त अलापुर थाना पुलिस गभियाई भट्ठे के नजदीक वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार तस्कर अफीम की खेप लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी और तीन बाइक पर सवार पांच तस्करों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास दो किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई।

उन्होंने अपने नाम उसहैत निवासी शराफत पुत्र बल्ली, तसव्वर पुत्र बन्ने, फतेहनगला वजीरगंज निवासी महाराज पुत्र अंगनलाल, उघैनी अलापुर निवासी प्रवेश पुत्र राजेश्वर और गभियाई निवासी फारुख पुत्र माशूक बताए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अफीम सप्लाई करने जा रहे थे। कासगंज से दो खरीदार अलापुर आए हुए हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उन खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारों ने अपने नाम कासगंज के सिकंद्रपुर थाना क्षेत्र के गांव समतपुर निवासी पंकज पुत्र सुरेश और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव देवकली निवासी उमेश पुत्र सत्यपाल बताए। पुलिस ने सातों तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उनकी बाइक कब्जे में ले ली गईं हैं। सभी तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।

अलापुर पुलिस ने सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम और तीन बाइक बरामद हुई हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तस्करों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
- कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें