फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजुम के हत्यारोपियों का सुराग नहीं, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली इलाके में संजुम के हत्यारोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन इससे पहले आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि उन्होंने संजुम की हत्या कैसे और क्यों की थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले विवाहिता संजुम का शव बाजपुर और शाहपुर ताहरखेड़ा के बीच जंगल में पड़ा मिला था। मायके वालों ने उसकी पहचान संजुम के रूप में की थी। दरअसल आरोपी पति शायर उसको मायके से दस दिन पहले ही बुलाकर ले गया था। तब से उसकी मायके वालों से बात नहीं करा रहा था। इससे मायके वालों को शक हुआ और उन्होंने संजुम की तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान संजुम का शव बरामद हुआ। फिलहाल विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर और रात में कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी उससे पहले ही वहां से निकल गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें