फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सराफ की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
मृतक ब्रजेश पटेल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव के नजदीक एक कार की टक्कर से 56 वर्षीय सराफ ब्रजेश पटेल की मौत हो गई जबकि उनका 21 वर्षीय भतीजा मयंक पटेल घायल हो गया। ब्रजेश पटेल विजय नगला से दुकान बंद करके लौट रहे थे।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया के मूल निवासी ब्रजेश पटेल वर्तमान समय में शहर के मोहल्ला शिवपुरम में रह रहे थे। बिनावर क्षेत्र के विजय नगला में उनकी सराफा और बीज दवाई की दुकान है। वह रोजाना शहर से दुकान आते-जाते थे। हालांकि विजय नगला में भी उनका अपना मकान है। बताते हैं कि ब्रजेश शुक्रवार शाम अपनी दुकान बंद करके भतीजे मयंक पटेल (21) पुत्र सुरेंद्र के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक मयंक चला रहा था। उस वक्त वह हेलमेट लगाए था। उनकी बाइक मलगांव के नजदीक पहुंची थी। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मयंक घायल हो गया। हादसे को देखकर मलगांव के तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। मयंक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही व्यापारी के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें