मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र की एक नगर पंचायत में वार्ड सदस्य युवती से छेड़छाड़ की गई। युवती अपनी भैंसों को चारा डालने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र की एक नगर पंचायत निवासी 24 वर्षीय युवती वार्ड सदस्य है। दो दिन पहले युवती अपने घर से कुछ दूर प्लाट में भैंसों को चारा डालने जा रही थी। युवती का आरोप है कि उस दौरान आरोपी प्रेमपाल रास्ते में खड़ा था। उसने उसे देखकर गाली देनी शुरू कर दी। जब युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती का दुपट्टा पकड़कर खींच लिया और हाथ पकड़ कर आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। इस पर उसने शोर मचाया तो मोहल्ले की कई महिलाएं मौके पर एकत्र हो गईं। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह वहां से भाग गया। इस घटना के बाद युवती थाने पहुंची। उसने आरोपी प्रेमपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।