आसफपुर (बदायूं)। बाइक सवार बदमाशों ने यहां एक पशु व्यापारी से 83 हजार रुपये लूट लिए, पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी साजिद बुधवार को पशु खरीदने आसफपुर क्षेत्र की बाजार आ रहा था। रास्ते में आसफपुर-चंदौसी रोड पर नगलाजैत गांव के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक रुकवा ली और तमंचा दिखाकर 83 हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद बदमाश भाग गए। इसकी सूचना पर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसओ चरन सिंह राणा ने बताया कि उसके साथ लूटपाट नहीं बल्कि उसके रुपये गिर गए थे। उसने बड़े भाई की डांट से बचने के लिए लूट होने की सूचना दे दी। उसने रुपये गिरने के संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी है। संवाद