फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइकें फिसलने से आठ कांवड़िये जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कांवड़ यात्रा के दौरान अपने वाहनों की रफ्तार ही कांवड़ियों के लिए मुसीबत बन गई। बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला और उझानी के बीच चार जगह बाइकें फिसलने से आठ कांवड़ियेे घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। घायलों में पीलीभीत, बरेली और उन्नाव के कांवड़िये भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पहला हादसा करूआ पुल के पास रविवार रात 10 बजे हुआ। पीलीभीत जिले में बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव आराजी सुहेला निवासी कांवड़ियों की टोली में शामिल मनोज कुमार (22) पुत्र सियाराम की बाइक फिसल गई। साथी कांवड़िये उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराकर साथ ले गए।
इसी क्रम में पीलीभीत जिले में बीसलपुर निवासी बाइक सवार कांवड़िया अंकित (23) पुत्र महेश कुमार और मयंक सिंह (22) डीजे साउंड सिस्टम लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय कांवड़ियों की दूसरी बाइक से भिड़ गए। दोनों घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार कांवड़िया के चोट नहीं आई है। इसके अलावा हाईवे पर ही सोमवार तड़के पांच बजे बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें उसावां थाना क्षेत्र के गांव कैलेटा निवासी गोपाल (18) पुत्र प्रकाश सिंह, संदीप (24) पुत्र चंद्रपाल और करन सिंह (16) पुत्र मनोज कुमार घायल हो गए। घायल कांवड़ियों में करन सिंह को छोड़ कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

उधर, रविवार रात को ही बितरोई मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे साउंड सिस्टम सड़क पर गिर गया। ऐसे में उसके पीछे चल रही कार का चालक नियंत्रण खो बैठा। वह तो गनीमत रही जो कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इसे लेकर काफी देर तक वहां अफरातफरी रही।
-
कछला घाट पर दरोगा की पत्नी की हालत बिगड़ी
एटा निवासी दरोगा प्रेम सिंह अपनी पत्नी सोनम के साथ रविवार शाम जल भरने के लिए कछला घाट पर पहुंचे। देर शाम सोनम की तबीयत खराब हो गई। पत्नी को लेकर दरोगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। सोनम को भर्ती कर लिया गया। एमओआईसी महेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सोमवार तड़के सोनम को फिर दिक्कत हुई तो एमआईआईसी उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। उन्हीं की देखरेख में सीटी स्कैन किया गया। हालत में सुधार के बाद सोनम को लेकर प्रेम सिंह एटा चले गए। एमओआईसी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने रास्ते में उनका वाहन दो बार रोका। इसकी शिकायत अफसरों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें