फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिलेख लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया, दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर इलाके में सेवानिवृत्त फौजी फूल सिंह के भतीजे के नाम से फर्जी अभिलेख लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया गया। उसके खाते से रकम निकलवाकर दो लाख रुपये ठग लिए गए। जब सेवानिवृत्त फौजी को इसकी जानकारी तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर जल्लूनगर निवासी फूल सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। फूल सिंह के मुताबिक उनका भतीजा राजकुमार परिवार से अलग रहता है। कुछ समय पहले उघैती थाना क्षेत्र के एक दलाल ने राजकुमार को बहलाकर केसीसी बनवाने का आश्वासन दिया और जरूरी कागज मांगे। राजकुमार ने उसकी बातों में आकर कागज दे दिए।
इसके बाद दलाल ने हिस्साफांटा समेत कई और कागजात फर्जी बनवाए और बैंक जाकर चार लाख 69 हजार रुपये की केसीसी बनवा दी। बाद में राजकुमार को रुपये लेने के लिए बुलाया गया। उसके खाते से दो लाख 88 हजार रुपये निकाले गए। फूल सिंह का आरोप है कि 26 हजार शाखा प्रबंधक और 60 हजार उस दलाल ने ले लिए। बाद में भतीजे के खाते से और रुपये निकलवाए गए। उसमें से भी दलाल ने रुपये लिए। राजकुमार से करीब दो लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

फूलसिंह का कहना है कि जब वह अपना ट्यूबवेल बनवाने के लिए इंतखाब निकलवाने गए तो उनकी जमीन बंधक हो चुकी थी। इस पर उन्होंने छानबीन की। पता चला जिन फर्जी अभिलेखों को लगाकर केसीसी बनवाई गई, वह अभिलेख तहसील से जारी ही नहीं हुए हैं और न ही कोई उनका रिकॉर्ड मौजूद है। फूल सिंह के मुताबिक वह कागजात बैंक की फाइल से भी गायब हैं। उन्होंने पुलिस और तहसील प्रशासन को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें