फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
पटियाली सराय मोहल्ले में अपने घर पर लूट की जानकारी देता दंपती। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में सोमवार रात पुरानी चुंगी के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कुंडल लूट लिए। महिला पति के साथ भाई के घर से लौट रही थी। काफी शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी शशिबाला पत्नी शांतिस्वरूप सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने भाई के घर से लौट रहीं थीं। उस वक्त शशिबाला के साथ उनके पति थे। घर लौटने के दौरान उन्होंने काफी देर हरप्रसाद मंदिर के सामने ऑटो का इंतजार किया। काफी देर तक ऑटो नहीं मिला तो वे पैदल ही घर की ओर चल दिए। दंपती पैदल चलते हुए पुरानी चुंगी से आगे देवी मंदिर के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिए। उस वक्त लाइट नहीं थी। देवी मंदिर के सामने सुनसान थी। फायदा उठाकर बदमाश पीछे से आए। एक बदमाश ने बाइक घुमाकर खड़ी कर ली। दूसरा बाइक से उतरकर आया और उसने शशिबाला के दोनों कुंडल लूट लिए। जब तक शशिबाला चीखती हुई पीछे मुड़ीं कि बदमाश बाइक पर बैठकर खेड़ा नवादा की ओर भाग गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर कई लोग आग गए। एक बाइक सवार व्यक्ति ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन तब तक वे काफी दूर निकल गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। अभी इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें